8 Mar 2026, Sun
Breaking

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 2 मार्च 2024

*पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा*

*गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है*

रायपुर : 12 मार्च को किसानों को
12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी।  साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की  जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार  पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही  प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।
इस दौरान पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, श्री रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित समाज के तीन राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष श्री लोचन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष श्री गणेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l
क्रमांक-5779/दानेश्वरी/नितेश चक्रधारी

Share
पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed