8 Mar 2026, Sun

CG में AAP पार्टी के नेता ने विहिप के प्रखंड संयोजक को मारी गोली : युवक को लगी तीन गोली, अस्पताल में ईलाज जारी, पढ़िए हत्या का क्या है प्रमुख कारण?

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 04 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल ने एक युवक के सीने में गोली मार दी है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे तीन गोलियां लगी हैं। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमर अग्रवाल खरसिया विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। वारदात के बाद से AAP नेता भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल गोपाल गिरी को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को अमर अग्रवाल और खरसिया निवासी गोपाल गिरी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमर अग्रवाल ने फायर कर दिया। इसके बाद भाग निकला। लोग गोपाल को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात के बाद से गोली चलाने वाला अमर अग्रवाल फरार है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share
पढ़ें   31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तहत जिला समन्वयकों एवं स्रोत शिक्षकों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, ”पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य एवं कल्याण‘‘ विषय पर हुई कार्यशाला 

 

 

 

 

 

You Missed