12 Mar 2026, Thu
Breaking

Lok Sabha Election 2024: वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें फाइनल, घोषणा जल्द

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 मार्च 2024|आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर कांग्रेस (Congress) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक गुरुवार देर रात खत्म हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कांग्रेस ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है. जल्द ही पहली लिस्ट जारी की जाएगी.
इस बैठक में जिन राज्यों की सीटों को लेकर मंथन चला है, उनमें  दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं. इनमें से 6 राज्यों में उम्मीदवार तय हुए हैं. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “…हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं… प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी…”

यह बैठक ऐसे समय पर हुई, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. उनकी यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

इससे पहले खबर आई कि राहुल गांधी इस बार केरल के वायानाड और यूपी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की रायबरेली सीट से डेब्यू करेंगी. सोनिया गांधी ने राज्यसभा जाने के लिए ये सीट छोड़ दी है. सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं.

पढ़ें   जरूरी खबर : पेट्रोल और डीजल के दामों में हो सकती है 15 रुपये तक बढ़ोतरी, एक्सपर्ट्स बोले – ‘कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर, बढ़ेंगे दाम’

बैठक में अच्छी चर्चा हुई- सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने CEC बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अच्छी चर्चा हुई है. सब सीट पर चर्चा हुई है टिकट वितरण को लेकर चर्चा हुई है. हर पहलुओं में लोगों से राय मांगी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य, राज्यों के प्रभारियों के साथ लंबी और अच्छी चर्चा हुई.
कुछ राज्यों पर चर्चा हुई- उत्तम कुमार रेड्डी
कांग्रेस CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) की बैठक पर तेलंगाना सरकार में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ”मैं बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं. कुछ राज्यों पर चर्चा हुई, बाकी 2-3 दिन बाद होगी…”

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed