7 Mar 2026, Sat

बलौदाबाजार जिले में छात्रा को शिक्षक ने किया ‘BAD TOUCH’ : छात्रा के आरोप पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार, छात्रा बोलीं : “कॉपी जांच करने के बहाने गंदी नियत से टीचर ने पकड़ा”

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 09 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक शिक्षक ने एक बार फिर शिक्षा जगत को कलंकित करने का काम किया है । दरअसल, 8वीं कक्षा की छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने 6 मार्च को गणित का कॉपी चेक करने के बहाने छात्रा को बुलाकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़खानी किया तथा उसके इच्छा के विरूद्ध बच्ची के शरीर के अंगो को छुआ ।

आरोपी शिक्षक

छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से 09 मार्च को की । पुलिस ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा 354, 354क(i) भादवि, 8 पाक्सो एक्ट कायम किया गया है ।

आरोपी शिक्षक का नाम तेनसिंह चंदेल है जो वार्ड क्र 15 तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का रहने वाला है ।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में एक साथ दिखे बृजमोहन, महंत, लखमा: देश के नाम समर्पित किया प्रदेश की पवित्र मिट्टी