8 Mar 2026, Sun

बलौदाबाजार जिले में पटवारी निलंबित : खरीदी गई जमीन का ऋण पुस्तिका में रिकॉर्ड दर्ज करने की 5 हजार रुपए की मांग, कलेक्टर ने किसान की शिकायत पर पटवारी को किया निलंबित

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 16 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक पटवारी को किसान से पैसा मांगने महंगा पड़ गया । दरअसल, बलौदाबाजार जिले के ग्राम सरखोर के रहने वाले किसान चंदराम वर्मा ने गांव के ही सरवन धीवर से जमीन खरीदी थी । इस ली गई जमीन को जब अपने ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने किसान पटवारी के पास पहुंचा, तो किसान से पटवारी ने 5 हजार रुपए की मांग की । किसान चंदराम ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की तो कलेक्टर ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया ।

 

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान पर जाकर खुद बनाई चाय, कहा- "चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है"

 

 

 

 

 

You Missed