11 Mar 2026, Wed

पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज : EOW ने किया मामला दर्ज, इन धाराओं के तहत हुआ FIR

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR ने मामला दर्ज किया है । पूर्व सीएम बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया हैं। इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है।

बता दें कि, इसी साल 8 और 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा राज्य पुलिस को रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भूपेश बघेल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । दरअसल, ईडी के रिपोर्ट में कहा गया है कि धन संरक्षण के बदले महादेव ऐप की अवैध गतिविधियों को अनुमति देने के लिए राज्य सरकार के शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों की संलिप्तता का खुलासा करता है। गौरतलब है कि, पिछले साल नवंबर में वित्तीय अपराध जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि चंद्राकर और उप्पल ने बघेल को 508 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी।वर्तमान में दोनों संयुक्त अरब अमीरात की देखरेख में हिरासत में हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध पहले ही संयुक्त अरब अमीरात भेजा जा चुका है।

आपको बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है । ऐसे में आने वाले दिनों में भूपेश बघेल की तकलीफे बढ़ सकती है ।

Share
पढ़ें   राम वन गमन परिपथ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरी में 9.61 करोड़ के कार्याे का करेंगे लोकार्पण, सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की होगी प्रस्तुति