11 Mar 2026, Wed
Breaking

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले ज़िला प्रशासन के “स्वीप रसरंग” कार्यक्रम में हुई शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 मार्च 2024| लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज ज़िला प्रशासन द्वारा रायपुर-कला केंद्र में मतदाता जागरूकता हेतु “स्वीप रसरंग”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले शामिल हुई।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि खूबसूरत कला केंद्र परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम से हर्षित महसूस हो रहा है। युवा शक्ति लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है और लोकतंत्र के सम्मान में मतदान आवश्यक है। उन्होंने मोहल्ले, सोसायटी में शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपील करने का आग्रह किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “वोट देबर जाबो , चुनई तिहार मनाबो” कहते हुए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना देश सेवा की बड़ी जिम्मेदारी है,सभी को नागरिकों को बूथ में पहुंचकर मतदान करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की रीढ़ है और शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि स्वीप के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही सेल्फी पाइंट में फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले और अधिक से अधिक लाइक पाने वाले मतदाताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। स्वीप कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग ने आकर्षक प्रस्तुति दी , जिन्हे सम्मानित भी किया गया।शानदार कार्यक्रम रहा। इसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण, शहर के एन जी ओ भी उपस्थित थे।

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सेल्फी जोन में खिचवाई फोटो*

लोक कला केंद्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के लिए सेल्फी जोन बनाया गया। जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी फोटो खिचवाई और मतदाताओं के नाम संदेश देते हुए मतदान अवश्य करें की अपील की।

*आकर्षण का केन्द्र रहा स्वीप खिचडी*

मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में स्वीप खिचड़ी का भी आयोजन किया गया, जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वीप खिचड़ी को चखा और इस आयोजन की सरहाना की गई।

*शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मंत्रमुग्ध*

मतदाता जागरूकता आधारित कार्यक्रम में कला केंद्र के बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। गाने, संगीत, नाटक सहित कई प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम पश्चात बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस कार्यक्र में शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: महिला एवं बाल विकास को बड़ी सौगात, महतारी वंदन के लिए 8200 करोड़; ‘रानी दुर्गावती योजना’ से बेटियों को 1.5 लाख

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed