कांग्रेस के नारे “भूपेश है तो भरोसा है” पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का तंज : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर पूछा “भूपेश है तो भरोसा है” का नारा कहां गायब हो गया?

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 अप्रैल 2024

भूपेश है तो भरोसा… नारे पर अरुण साव ने ली चुटकी, पूछा अब एक भी कांग्रेसी क्यों नहीं बोल रहा..! लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट प्रदेश में बढ़ती जा रही है, दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने सभी 11-11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सभी प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।

 

 

चुनावी बयान दोनों तरफ से लगातार आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री लगातार सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट करते रहे हैं। अपने अध्यक्षीय काल में भी अरुण साव के सोशल मीडिया पोस्ट केंद्र बिंदु में हुआ करते थे। आज फिर अरुण साव ने सोशल मीडिया X पर भूपेश बघेल और उनके प्रचारित नारे “भूपेश है तो भरोसा है” पर तीखा प्रहार किया है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने X पर लिखा है,

5 साल तक “भूपेश है तो भरोसा है” का फटा ढोल पीटने प्रति वर्ष जनता का 200 करोड़ रूपए धुंए में उड़ाने वाले कांग्रेसी…!

आज, पूरे छत्तीसगढ़ में तो छोड़िए, राजनांदगांव तक में एक कांग्रेसी नहीं बोल पा रहा “भूपेश है तो….”!

 

https://x.com/ArunSao3/status/1774696986467500119?t=rzRICNTTTuJB_0ofmN8hbQ&s=08

कांग्रेस के खेमे में इस पोस्ट को देखकर खलबली मची हुई है, काउंटर करने असमंजस में है कांग्रेस।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस पार्टी इस नारे से दूरी बनाए हुए है, इसे देखकर ही अरुण साव ने बड़ा प्रहार किया है।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय सहित मंत्रिगणों ने सांसद बनने पर बृजमोहन अग्रवाल को किया सम्मानित, कहा - श्री अग्रवाल देश में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले सांसदों में शामिल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता किया साबित