प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है । प्रदेश की महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त का पैसा आने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए महिलाओं को बधाई दी है । आपको बता दें कि योजना के तहत महिलाओं के खातों में लेती महीना एक हजार रुपया जाता है ।
"मोदी की गारंटी" में किये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज "महतारी वंदन योजना" की इस माह की किश्त जारी हुई। pic.twitter.com/j6tu2QenEv
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 3, 2024





