14 Apr 2025, Mon 3:54:24 AM
Breaking

छ. ग. राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी के देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 अप्रैल 2024|छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84. 45 प्रतिशत पी.एल.एफ की उपलब्धि अर्जित करने और इसके साथ ही प्रथम बार देश में, स्टेट सेक्टर में प्रथम स्थान हासिल करने को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अत्यंत गौरवशाली निरूपित किया है।

 

इसके लिए उन्होंने राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सुशासन के प्रति उनके दृढ़ संकल्पों और तत्परता का परिणाम है। सी.ई. ए द्वारा राज्य क्षेत्र में संचालित देश की 33 उत्पादन कंपनियों, निगमों-मंडलों के बीच छत्तीसगढ़ का प्रथम आना वास्तव में छत्तीसगढ़वासियों की प्रतिभा, कार्यकुशलता, कार्य के प्रति समर्पण और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है।

Share
पढ़ें   भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी : ब्राह्मण समाज के सभी प्रमुख आये एक मंच पर, परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुई बड़ी बैठक

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed