14 Jun 2025, Sat
Breaking

PM Modi in Saharnpur  : पीएम ने विपक्ष पर मंच से किए तीखे वार, कहा-सारी दुनिया में देश का डंका बज रहा है

ब्यूरो रिपोर्ट

सहारनपुर,6 अप्रैल 2024| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर से चुनावी शंखनाद करने पहुंचे हैं। पीएम पश्चिमी यूपी से ही पूरे देश में सियासी पारा गरमा रहे हैं। सीएम योगी समेत कई दिग्गज मंच पर मौजूद हैं। रैली के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है: पीएम
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।

पीएम मोदी ने मंच से विपक्ष पर किए तीखे वार
पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुर किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है।

हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। इंडी अलायन्स के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।, क्या कोई शक्ति को खतम कर सकता है क्या। जिन जिन लोगों ने शक्ति को खतम करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। याद कीजिए 2014 के वो दिन, इस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था

मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश झुकने नहीं दुगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद किजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है।

आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरे वर्ल्ड में देश का डंका बज रहा है

पढ़ें   CG में नई धान खरीदी नीति की तैयारी: 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का टारगेट, व्यापारियों को बकाया भुगतान के एवज में मिलेगा धान, मंत्री टंकाराम वर्मा ने की बड़ी घोषणा

रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही बस में फैला करंट
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने आते करीब पांच दर्जन कार्यकर्ताओं की जान पर उस समय बन आई जब बस में करंट फैल गया। यह हादसा उस समय हुआ जब गांव चमारी खेड़ा में घुसते ही सड़क पर नीचे तक लटक रहे विद्युत तार बस में फंस गए और करंट फैल गया। कार्यकर्ताओं को करंट के जोरदार झटके लगे। बाद में विद्युत तार टूट जाने से विद्युत सप्लाई बंद होने पर उनकी जान बच गई।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed