प्रमोद मिश्रा
कटगी, 09 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कटगी गांव से बड़ी खबर सामने आया है, जहां बंदूक की नोक पर बदमाशों ने 20 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है । घटना दिनदहाड़े दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । जानकारी के मुताबिक कई शराब दुकानों से शराब मैनेजर शराब का पैसा लेकर कटगी शराब दुकान पहुंचे थे उसी समय घटना को अंजाम दिया गया ।





