12 Mar 2026, Thu
Breaking

18 अप्रैल तक बढ़ा रिमांड : अनवर, अरविंद सिंह और अरुणपति त्रिपाठी 18 अप्रैल तक रिमांड पर, EOW की मांग पर बढ़ी रिमांड

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अप्रैल 2024

 

कांग्रेस शासन में हुए शराब घोटाले के मुख्य आरोपी रहे निलंबित आईटीएस अफसर एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को एसीबी ईओडब्लू ने आज विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया गया। एपी को एसीबी ने गुरूवार सुबह बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज में गिरफ्तार किया था।एसीबी ने तीनों को एक साथ 18 अप्रैल तक के लिए रिमांड मांगा है।इससे पहले अनवर,अरविंद को दो बार रिमांड मिल चुकी है ।

एसीबी का कहना है कि अब तक की पूछताछ में अनवर,अरविंद ने कोई सहयोग नहीं किया है। अब तीनों से एक साथ पूछताछ की जानी है। एसीबी, कुछ प्रश्नों का एक साथ और कुछ का अलग अलग जवाब चाहती है। दोनों पक्ष के वकीलों की दलालों के बाद जज निधि ने 18 अप्रैल तक एसीबी रिमांड पर भेज दिया।
 

Share
पढ़ें   Ex Deputy CM : पूर्व डिप्टी सीएम पर पास से किया पिस्तौल से हमला, हमलावर गिरफ्तार, अकाल तख्त की सजा के तहत कर रहे सेवा

 

 

 

 

 

You Missed