भाजपा के संकल्प पत्र से भारत बनेगा आत्मनिर्भर और विकसित  – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़



*भाजपा का संकल्प पत्र विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प*

*भाजपा के संकल्प पर जनता देगी आशीर्वाद, 10 साल के काम को बढ़ाएंगे आगे*

*इस बार कांग्रेस की होगी बुरी हार, संसद में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए तरस जाएंगे*

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 अप्रेल 2024। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, देश को समृद्ध बनने का, सशक्त और विकसित भारत का संकल्प पत्र है। हमारी सरकार विकसित भारत के लिए काम करेगी। आम लोगों का जीवन खुशहाल बनाएंगे।


श्री साव ने कहा कि ये हर वर्ग में परिवर्तन लाने, आम लोगों का जीवन सुलभ बनाने का संकल्प पत्र है। इससे अर्थव्यवथा मजबूत होगी। इसे आम लोगों की बीच लेकर जाएंगे।

मोदी जी ने दस साल में देश की जनता का विश्वास जीता है। लोगों का जीवन सुलभ बनाया है। जनता जरूर आशीर्वाद देगी। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

श्री साव ने कहा कि, पीएम मोदी से कांग्रेस डरी और घबराई हुई है। मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अशोभनीय और अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। जनता कांग्रेसियों के बिगड़े बोल को भली भांति समझ रही हैं। इस बार कांग्रेस की बुरी हार होगी। ये लोग नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए तरस जाएंगे।


श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने  70 साल तक देश के साथ अन्याय किया। आज न्याय की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिख रही है। इसका जनता पर असर नहीं होगा।


श्री साव ने कहा कि, केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। आज गृह मंत्री अमित शाह जी आ रहे हैं। इससे मिशन 11 को ताकत मिलेगी।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के अमर्यादित बयान पर साव ने कहा कि, टुकड़े टुकड़े गैंग के नेता, देश को टुकड़े करने में लगे हैं। ये लोग गरीब पीएम को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। पाकिस्तानी और नक्सली की भाषा बोल रहे है। इनकी मानसिकता और सोच जग जाहिर हो चुकी है। इसका जवाब जनता देगी।

भाजपा लखपति दीदी से महिलाओं को शक्ति और मजबूत करेगी। महिलाओं के जीवन को सशक्त और आसान बनाएंगे।

भ्रष्टाचार पर बीजेपी और मोदी जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। भ्रष्टाचार विकास में बड़ी बाधक थी। मोदी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। ये आगे भी जारी रहेगा।


//

 

 

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर : ग्रामीणों को मिली राहत, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद