10 Mar 2026, Tue
Breaking

नक्सलियों के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षा बलों का बढ़ाया हौंसला, बोले : “नक्सल मुक्त की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, दिख रहा भाजपा के संकल्प का असर”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अप्रैल 2024

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सल मुठभेड़ पर सुरक्षा बलों का हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, कांकेर में आज हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों के मांद में घुसकर स्ट्राइक किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमारे जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, 5.30 घंटे चली मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

मुठभेड़ में हमारे 3 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है, उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सुरक्षा बलों की सभी ईकाइयों सभी जवानों को बधाई, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते हमारे कदम।

Share
पढ़ें   डिप्टी कलेक्टरों को मिली पोस्टिंग : 2022 बैच के डिप्टी कलेक्टरों की हुई पोस्टिंग, शिक्षा शर्मा की सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले में हुई पोस्टिंग

 

 

 

 

 

You Missed