11 Mar 2026, Wed
Breaking

भूपेश बघेल समझ लें, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री अरुण साव


*कांग्रेसियों की आदत है, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल उठाने की : उपमुख्यमंत्री अरुण साव*


*भूपेश सरकार में नक्सलियों का हुआ विस्तार, भाजपा सरकार खात्मे के लिए संकल्पित – उपमुख्यमंत्री साव*

*बस्तर में शांति बहाली और विकास के लिए नक्सली उन्मूलन आवश्यक – अरूण साव*

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 17 अप्रेल 2024

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर नक्सल मुठभेड़ पर दिए भूपेश बघेल के बयान को निंदनीय बताया है। श्री साव ने कहा कि कांग्रेसियों की आदत है, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल उठाने की। उनके इस बयान से आश्चर्य नहीं हुआ। जवानों की पराक्रम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।



श्री साव ने कहा कि, बघेल सरकार ने बस्तर में विकास कार्य को अवरूद्ध कर रखा था। उन्होंने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है। उनके राज में सभी विकास कार्य ठप पड़ गए थे। बस्तर के लोग हासिये पर चले गए थे। इनकी सरकार में नक्सली फले फूले हैं। गांव से शहरों तक नक्सलियों का विस्तार हुआ है। जबकि हमने नक्सलियों को सीमित क्षेत्र में खदेड़ दिया था।



श्री साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि, कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुठभेड़ को अंजाम दिया है। इसके लिए जवानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।


श्री साव ने कहा कि, बस्तर के सुदूर अंचल तक विकास कार्य पहुंचे, इसके लिए नक्सल उन्मूलन आवश्यक है। गृहमंत्री अमित शाह मिशन मोड में काम कर रहे हैं। वे हमें लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं। यहां डबल इंजन की सरकार है। बस्तर आने वाले समय में विकास से जुड़ेगा।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर PM मोदी ने की बड़ी बैठक...CM विष्णुदेव साय मुंबई में दो दिनों तक उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ करेंगे बात...IPL में मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें



श्री साव ने कहा कि, विकास और शांति के लिए कानून का राज व नक्सली उन्मूलन आवश्यक है।

/

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed