7 Mar 2026, Sat

जांजगीर के कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया में की भविष्यवाणी – ‘शिव डहरिया 2 लाख से अधिक वोट से रहेंगे पीछे’, पत्नी है जिला पंचायत अध्यक्ष

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अप्रैल 2024

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, ठीक वैसे वैसे ही कांग्रेस में अंदरूनी अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है । अब जांजगीर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया के हार की घोषणा उन्ही के पार्टी के नेता ने कर दी है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा के पति और कांग्रेस नेता यशवंत चंद्रा ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है……. “मुझे लगता है लोकसभा जांजगीर 2 लाख से अधिक वोटो से डहरिया जी पीछे रहेंगे…..आपका क्या अनुमान है।” सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस नेता द्वारा अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ लिखे इस पोस्ट के बाद अब राजनीति गरमा गयी है।

उन्होंने फेसबुक पर शिव डहरिया की हार को लेकर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है…..“मुझे लगता है लोकसभा जांजगीर 2 लाख से अधिक वोटो से डहरिया जी पीछे रहेंगे…..आपका क्या अनुमान है।” जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति यशवंत चंद्रा के इस पोस्ट के बाद सूबे के साथ ही जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की राजनीति गरमाती नजर आ रही है।

उधर यशवंत चंद्रा के इस पोस्ट के बाद अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कभी भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की जांजगीर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होना है। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को जहां चुनावी मैदान पर उतारा है। वहीं भाजपा ने कमलेश जांगड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि मतदाता किसके सिर पर जीत का ताज पहनाती है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह: रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय और भव्य स्वागत

आपको बताते चलें कि 2009 में भी शिव डहरिया ने जांजगीर लोकसभा से किस्मत आजमाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था । वहीं इस बार क्या होगा ये आने वाला वक्त ही बताएगा?

यशवंत चंद्रा अपनी पत्नी के साथ
Share