15 Jun 2025, Sun 11:32:44 PM
Breaking

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर तंज : बोले : “देश की संपत्ति मुस्लिमों को बांटना चाहती है कांग्रेस, हिडन एजेंडा वाले घोषणा में हुआ खुलासा”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अप्रैल 2024

कांग्रेस का मुस्लिम लीग वाला हिडन एजेंडा घोषणा पत्र में निकल कर बाहर आया है। लोगों की संपति पर कब्जा करने की इनकी नजर है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह बात गुरुवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से कही।

अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को मुस्लिमों को देना चाहती है। इसका खुलासा सबके सामने हो गया है, जैसा उन्होंने कर्नाटक में अलग से (मुस्लिम आरक्षण) किया है। ये जनता के सामने आ गया है, जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

कांग्रेस का हिडन एजेंडा सैम पित्रोदा के (इनहेरिटेंस टैक्स) बयान के बाद सामने आया है। इसका संकेत कांग्रेस के घोषणा पत्र और इनके कामों से पता चलता है।

सैम पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का चाल और चरित्र उजागर कर दिया है। पित्रोदा संपत्ति का पुनर्वितरण करने के लिए 50 फ़ीसदी इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इनका मकसद निजी संपत्ति का सर्वे कर इसका मुस्लिमों में पुनर्वितरण करने का है। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा था कि, देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है।

कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने कहा कि, मुद्दे से हम नहीं भटका रहे हैं। कांग्रेस देश को भटकाने, तोड़ने और बांटने का काम कर रही हैं।

Share
पढ़ें   CM हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम : जनदर्शन में CM साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से, समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दे रहे आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed