27 May 2025, Tue 5:17:31 PM
Breaking

CM हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम : जनदर्शन में CM साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से, समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दे रहे आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जून 2024

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।

Share
पढ़ें   COVID19 की इस महामारी को हराने मे अपना अहम योगदान दे रहे स्वास्थ्य कर्मी , पुलिसकर्मी और सफाई कर्मियों को BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने दिया आभार पत्र

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed