16 Apr 2025, Wed
Breaking

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर परिजनों की सहमति से कोविड-19 के मृतकों का अंतिम संस्कार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अप्रैल 2024|कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज कोविड-19 से तीन मृतकों का देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के परिजनों की सहमति ली गई, फिर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। अंतिम संस्कार कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया।

 

इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, मेकाहारा, पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही।गौरतलब है कि कोविड-19 से मृत तीन लोगों के शव मेकाहारा के चीरघर में रखे गए थे। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाकर सहमति ली और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share
पढ़ें   श्रम दिवस पर गांधी चौक रायपुर में श्रमिकों का सम्मान करेंगे सीएम विष्णु देव साय

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed