7 Mar 2026, Sat

कांग्रेस ने बिरनपुर में हिंदू समाज को डराया : अरुण साव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अप्रैल 2024।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिरनपुर कांड की सीबीआई जांच पर कहा कि साहू समाज ने भुनेश्वर साहू की हत्या को गंभीरता से लिया है. तुष्टिकरण के कारण भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई है. कांग्रेस की सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की थी. बिरनपुर में हिंदू समाज को डराया और धमकाया गया. सीबीआई जांच के बाद अपराधी सामने आएंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा में बिरनपुर के साथ-साथ पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर कहा कि इससे युवाओं के साथ न्याय होगा. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मतदान के दौरान मतदान केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप पर लगा कि राजनांदगांव में शुरू से ही बघेल को विरोध का सामना करना पड़ा है. उनके कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं. पोलिंग बूथ में भी उनको कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ये कांग्रेस के आपसी लड़ाई का मामला है. इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.

उप मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही नक्सलियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नक्सलियों को कुछ हिस्से में समेट दिया था, लेकिन बघेल सरकार ने फिर से नक्सलियों को पोषित किया. कांग्रेस सरकार नक्सलियों की भाषा बोलती थी. लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला है. साय सरकार ने पिछले चार महीने में 90 नक्सलियों को मार गिराया है. 125 गिरफ्तार हुए हैं, और 200 से अधिक ने सरेंडर किया है.

Share
पढ़ें   बिलासपुर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान एक वाहन से वैध दस्तावेज न होने से 93 लाख के गोल्ड और अन्य ज्वेलरी बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed