8 Mar 2026, Sun

Lok sabha elections 2024: चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 7 की बजाय 25 मई को होगा चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट

जम्मू, 1 मई 2024|

भारतीय निर्वाचन आयोग ने अनंतनाग में मतदान की तारीख बदल दी है। अब 7 मई की बजाय यहां पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि यहां नामांकन की पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में अनंतनाग और राजौरी लोकसभा सीट पर अन्य कोई बदलाव नहीं होगा। केवल मतदान की ही तारीख में बदलाव किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों काफी मौसम खराब चल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण कई सेवाएं प्रभावित हैं। ऐसे में बहुत कम मतदान होने की संभावना बढ़ गई थी। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर खराब मौसम के आधार पर अनंतनाग-राजौरी सीट पर चुनाव स्थगित करने की मांग की थी।


भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्थगित तो नहीं किया लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया है। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींदर रैना, अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस नेता इमरान अंसारी सहित कई अन्य ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को अपना निवेदन सौंपा था।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी के श्रीनगर,अनंतनाग-राजौरी और बारामूला लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इन तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। यहां असली मुकाबला पीडीपी और एनसी के बीच है। एनसी को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। ऐसे में देखना है कि तीनों सीटों पर किसका पलड़ा भारी रहता है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड में ली 3 जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, कहा - छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed