जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई : पोलिंग बूथ निरीक्षण से लौटते वक्त हुआ हादसा, 17 घायल

Exclusive Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 4 मई 2024|। रायगढ़ जिले में BSF के जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 जवान घायल हुई हैं, जिनमें 13 लोगों को मामूली चोटें आई है। 4 जवानों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस में 32 जवान सवार थे, जो धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेस की मदद धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया। ब्रेक में टेक्नीकल फाल्ट आ गया था, जिसकी वजह बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

 

Share
पढ़ें   जश्न-ए-आज़ादी..हर तरफ रही स्वतंत्रता दिवस की धूम..PM ने दिया लाल किले से राष्ट्र को संदेश, इस गांव में पर्यावरण को बेहतर बनाने किया गया वृक्षारोपण