8 Mar 2026, Sun
Breaking

पुलिस और सायबर सेल की कार्यवाही : आईपीएल क्रिक्रेट मैच में सट्टा खिला रहे 6 आरोपी गिरफ्तार,

प्रमोद मिश्रा

कबीरधाम, 4 मई 2024| छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आईपीएल क्रिक्रेट मैच के चलते सट्टेबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज यानि शुक्रवार को प्रदेश के कवर्धा जिले में सायबर सेल ने सट्टेबाजों पर कड़ी कार्रवाई की है।

बता दें, कबीरधाम पुलिस और सायबर सेल ने टीम गठित कर मुखबिरों की मदद से IPL मैच पर सट्टा खिलाने वालों की कवर्धा, पिपरिया, पाण्डातराई क्षेत्र में पतासाजी कर रेड कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके से मैच में सट्टा लगाते 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर जुए का केस दर्ज किया है।

गिरफ्तार किये गए आरोपी : अमित चंद्रवंशी, पिता- शिवकुमार चंद्रवंशी, ग्राम- खरहट्टा, थाना- पाण्डातराई (थाना पाण्डातराई में कार्यवाही) अजय चंद्रवंशी, पिता- शत्रुहन चंद्रवंशी, ग्राम- लखनपुर, थाना पिपरिया (थाना पिपरिया में कार्यवाही) जगतारण सोनवानी, पिता- सरजू सोनवानी, साकिन-जमुनिया, थाना कवर्धा (थाना कवर्धा में कार्यवाही) मुकेश ठाकुर, पिता- भगवान सिंह ठाकुर, साकिन, सांरगपुरखुर्द, थाना कवर्धा (थाना कवर्धा में कार्यवाही) चन्द्रहास चंद्रवंशी, पिता- अजय चंद्रवंशी, साकिन, कुसुमघटना चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला (चौकी पोड़ी में कार्यवाही) मुकेश जायसवाल, पिता- रोशन जायसवाल, साकिन वार्ड नंबर 02, रामनगर कवर्धा (चौकी बाजार चारभाठा में कार्यवाही)

Share
पढ़ें   जवान अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed