8 Mar 2026, Sun
Breaking

परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप फोटो या सेल्फी लें पुरस्कार पाएं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 6 मई 2024।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप फोटो या सेल्फी लें पुरस्कार पाएं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुशार रायपुर जिले के मतदाता, जो एक साथ सपरिवार मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करेंगे, वे मतदान के बाद, मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट या मतदान केंद्र परिसर में सपरिवार अपनी ग्रुप फोटो या सेल्फी लेकर 7970003285, 9754681155, 7489771149 इन मोबाइल नंबरों पर व्हाट्स एप करें।

*चयनित 51 फैमिली फोटो को 1001 रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा*

उल्लेखनीय है सर्वश्रेष्ठ 51 फैमिली फोटो को 1001 रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर (छ.ग.) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ध्यान रखने वाली बात है कि आपको मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट अथवा मतदान केंद्र परिसर में लिए गए फोटो में सभी पारिवारिक सदस्य ही होने चाहिए और फोटो में प्रदर्शित सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) की प्रति भी अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।
इसके लिए एंट्री भेजने वाला मतदाता अपना नाम, उम्र, लिंग, पता, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी फोटो के साथ दिनांक 7 मई रात्रि 08 बजे तक प्रेषित करें।

Share
पढ़ें   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed