12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर लोकसभा : 857 मतदान केंद्रों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, उत्तर विधानसभा के सभी 203 केंद्रों की कमान महिलाओं के जिम्मे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 6 मई 2024|

एक ऐसा समय भी था जब दुनिया में महिलाओं को मताधिकार नहीं दिए गए थे। भारत में जब संविधान बना तो न केवल महिलाओं को मताधिकार प्रदान किए गए अपितु उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए गए। इन कार्यों से लोकतंत्र बहुत मजबूत हुआ है और महिलाएं न केवल अधिकतम संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रही है अपितु निर्वाचन संपन्न कराने में भी उनकी बड़ी भूमिका नजर आ रही है। रायपुर जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान बूथ की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। वहीं रायपुर का उत्तर विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत महिला मतदान दल निर्वाचन संपन्न कराएगा।

जिले में कुल 1907 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 857 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। उत्तर विधानसभा में 203 बूथ है इसमें सारे मतदान दल में महिलाएं होंगी। इनकी एआरओ भी महिला श्रीमति निधि साहू हैं। जिला प्रशासन के इस कारगर कदम से महिला मतदान दल उत्साहित हैं उन्होंने प्रशिक्षण भी पूर्ण मनोयोग से लिया है|

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदान दल की महिलाओं को केंद्र में ठहरने के लिए इस बार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी महिला मतदान दल को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे है, जिसमें ओआरएस व दवाईयां उपलब्ध रहेगी, साथ में सेनेटरी पैड भी शामिल है। उनके भोजन-नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर नींबू पानी की सुविधा रहेगी। यही नहीं साबुन, ब्रश, तेल समेत अन्य जरूरी चीजें भी दल को रवाना करने से पहले दी जाएगी। उनके ठहरने के स्थान पर कूलर-पंखे, गद्दे, चादर-तकिए की व्यवस्था रहेगी। आवाजाही के लिए किसी भी तरह की परेशानियां मतदान दल को नहीं होगी। इसके लिए छोटी-छोटी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

*स्ट्रांग रूम परिसर में महिलाओं के लिए स्थाई शौचालय*
मतदान समाप्ति के बाद सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम में ईव्हीएम को जमा करना होता है। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम परिसर में स्थाई शौचालय के लिए बनाए गए है।

Share
पढ़ें   उद्यानिकी कृषक 16 अगस्त को करा सकेंगे फसलों का बीमा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed