8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG Transfar ब्रेकिंग : 57 सिविल जजों का ट्रांसफर, 6 सिविल जजों की विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थापना, आदेश जारी

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 09 मई 2024 ।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुधवार की शाम 57 सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें जूनियर लेवल के सिविल जजों को प्रमोट कर नई जगह पर पदस्थापना दी गई है। वहीं जूनियर लेवल के छह सिविल जजों को विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर जूनियर डिवीजन के सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल जज विनय कुमार साहू को महासमुंद जिले के सराईपाली में पदस्थापना दी गई है। इसी तरह विकास खांडे को जांजगीर-चांपा से रायपुर, अरिंदम नेरल को कांकेर से अंबिकापुर, हेमंत राज धुर्वे को बालोद से कोरबा जिले के करतला भेजा गया है।

44 सिविल जजों को प्रमोशन के बाद दी गई पोस्टिंग

रजिस्ट्रार जनरल ने दो सिविल जज पंकज दीक्षित को भिलाई से कोरबा जिले के कटघोरा और बरखारानी वर्मा का ट्रांसफर करतला से अंबिकापुर कर दिया है। इसी आदेश के तहत अवर न्यायिक सेवा के तहत नियुक्त जूनियर लेवल के 44 सिविल जजों को सीनियर डिवीजन में पदोन्नत कर नई जगह पर पोस्टिंग दी है।

छह सिविल जजों को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, जूनियर डिवीजन के सिविल जज अमृता दिनेश मिश्रा को बैकुंठपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कंचनलता अचला को विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, लोकेश पटले छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी, कामिनी जायसवाल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में अवर सचिव, नम्रता नोरगे को राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर में विधिक अधिकारी और प्रशांत कुमार भास्कर छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

Share
पढ़ें   बच्चियों को ट्रेनिंग : बालिका गृह की बच्चियों ने सीखे आग से बचाव के तरीके, बालिका गृह सुमति सामुदायिक विकास संस्था कोरबा में रहने वाली बालिकाओं ने सीखे आग से बचने गुर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed