10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG ब्रेकिंग : BALCO से रवाना 1.80 करोड़ का एल्युमिनियम गायब, अपराध पंजीबद्ध

प्रमोद मिश्रा

कोरबा,11 मई 2024।

बालको से निकला अल्युमिनियम गंतव्य पर नहीं पहुंचा। एक करोड़ 80 लाख रुपए का अल्युमिनियम रास्ते से गायब हो जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
रिपोर्टकर्ता बनी सिंह ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेन्सी रायपुर में मैनेजर के पद पर काम करता है। रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 21.04.2024 को ट्रक नंबर GJ 12 BX 9094 के ड्रायवर जीत पटेल के द्वारा 29.280 MT एल्युमिनियम ट्रक में लोड कर जिसका कीमत 8991742/- रूपये एवं दिनांक 22.04.2024 को ट्रक GJ 17 XX 0542 के ड्रायवर अरविंद के द्वारा ट्रक में 29.334 MT एल्युमिनियम जिसका कीमत 9008325/- रूपये को बालको प्लांट से एल्युमिनियम लोड कर ईस्टर लाईट पावर ट्रांसमिसन लिमिटेड सिलवासा गुजरात में एल्युमिनियम को खाली करने के लिए निकले है, जो आज तक वहां नहीं पहुंचे हैं।

कम्पनी के लोगों को ऐसा पता चला कि उक्त दोनों ट्रकों के ड्रायवर जीत पटेल एवं अरविंद के द्वारा अपराधिक विश्वासघात करते हुए ट्रकों में लोड एल्युमिनियम को बालको प्लांट से ले जाकर सिलवासा डिलवरी करना था वहां न ले जाकर कंपनी के साथ विश्वासघात करते हुए अन्यत्र स्थान पर ले जाकर सदोष लाभ अर्जीत करने बिक्री कर दिया गया है। प्रार्थी के आवेदन पर बालकोनगर थाना में धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Share
पढ़ें   Mann Ki Baat 2024 : मोदी 3.0 में फिर शुरू होगा ‘मन की बात’, 30 जून को प्रधानमंत्री का पहला संबोधन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed