12 Mar 2026, Thu
Breaking

गर्मी की छुट्टियों में नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में सीखने का अवसर देने का अभिनव प्रयास

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 मई 2024|

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा यह कैंप सुबह 7.00 से 9.30 बजे आयोजित किया जाएगा यह पूर्णत स्वैच्छिक रहेगा।



स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज सभी जिलों के कलेक्टर को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के पालक एवं उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन सहयोगी हो सकता है। अतः छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में अथवा गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। इसमें पालक व शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। श्री परदेशी ने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि इस हेतु कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। श्री परदेशी ने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए।

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे त्रिवेणी संगम, मोटर बोट से अरेल घाट से रवाना होकर आस्था की डुबकी लगाई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed