30 May 2025, Fri
Breaking

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन : सीएम विष्णुदेव ने दी श्रद्धांजलि, लिखा – माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मई 2024

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता।



दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ: 167 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति से रंगेगा आयोजन

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed