17 Apr 2025, Thu 7:18:45 AM
Breaking

ओडिशा में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की चर्चा, जनता यहां भी डबल इंजन की सरकार बनाने के तैयार – डिप्टी सीएम साव

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज शाम ओडिशा के लिए होंगे रवाना*

*उप मुख्यमंत्री साव 16-17 मई को संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में करेंगे चुनावी सभाएं*

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 मई 2024

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बुधवार (15 मई) शाम को ओडिशा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। श्री साव दो दिनों तक संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी चुनाव लड़ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री साव 16 मई गुरुवार को सुबुनपुर गांव में विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं 17 मई को को भी कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं लेंगे।

 



ओडिशा दौरे को लेकर श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के प्रमुख भाजपा नेताओं को ओडिशा में जिम्मेदारी दी गई है। मुझे भी जिम्मेदारी मिली है। तीन दिन (8 से10 मई) तक कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार किया। आज (15 मई) फिर ओडिशा के संबलपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने के लिए जा रहा हूं। ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। वहां छत्तीसगढ़ की योजनाओं की खासी चर्चा है। इस बार ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है।
……..   ……

Share
पढ़ें   विश्व पर्यावरण दिवस : CM भूपेश बघेल ने दी बधाई, CM बोले : "अस्तित्व बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए संजीदगी से सोचें"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed