11 Mar 2026, Wed
Breaking

दुर्ग IG ने गूगल को दिया नोटिस : फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्रवाई करने के संबंध में लिखा पत्र, आम जनता को सायबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने की अपील की

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 16 मई 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने बढ़ते सायबर अपराध को लेकर गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने गूगल सर्च पेजों पर दिखाए जा रहे फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने के लिए कहा है। साथ ही उस पर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।

आईजी श्री गर्ग ने पत्र में यह लिखा

आईजी श्री गर्ग ने पत्र अपने पत्र में लिखा है कि, विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले सायबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। अक्सर गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है। ताकि गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखें। चूंकि उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं। यूजर इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं और अपनी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी प्रदाय कर ठगी करने वालो के जाल में फसते चले जाते है।


आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस करवाने के दिए निर्देश

उन्होंने आगे लिखा है कि, गूगल को आई टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से कार्रवाई करने कहा है. साथ ही इस प्रकार की धोखाधड़ी गतिविधियों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए गूगल के लिए आवश्यक सभी कदम उठाना महत्वपूर्ण है। ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके। साथ ही गूगल से भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु एवं किए गए कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदाय करने को लिखा गया है।

सायबर अपराधों से बचने की दी सलाह

आईजी रामगोपाल गर्ग के आम लोगों से भी अपील की है। बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक होने हेतु ‘साइबर प्रहरी’ अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े। जिसमें रोज नए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बता कर एवं सायबर ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने एवं सुरक्षित रहने के महत्पूर्ण प्वाइंट्स प्रतिदिन जारी किए जाते है। सायबर अपराधों पर सतर्कता एवं जागरूकता से ही लगाम लगाई जा सकती है। अतः सायबर प्रहरी अभियान से आप भी जुड़े।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने महामधेश्वर धाम कथा समापन में वर्चुअली की शिरकत : मधेश्वर महादेव धाम विकास को 10 करोड़ की सौगात, रामलला दर्शन और तीर्थदर्शन योजना से श्रद्धालुओं को लाभ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed