9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG BIG BREAKING : युवक ने 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद खुद झूल गया फांसी के फंदे पर पर

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 18 मई 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सलिहा थाना अंतर्गत आने वाले गांव थरगांव में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारकर हत्यारे ने भी मौत को गले लगा लिया । जिन 5 लोगों की हत्या की गई उनमें एक ही परिवार के एक बच्चा सहित 5 लोग शामिल हैं । मृतकों में 3 महिला, 1 पुरुष व 1 बच्चा शामिल है ।

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी युवक ने ही घर मे घुसकर धारधार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम दिया फिर वह भी फांसी के फंदे से झूल गया । 

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है ।

Share
पढ़ें   CG के बालोद में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: तंत्र विद्या के शक में तीन साल की बच्ची की कब्र खोदी, शव का सिर गायब; गांव में दहशत, पुलिस आरोपी तलाशने में जुटी

 

 

 

 

 

You Missed