18 Jun 2025, Wed 1:31:20 AM
Breaking

वनमंत्री केदार कश्यप ने जनदर्शन में सुनी परिवारजनों की समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 21 मई 2024

वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को भानपुरी कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया। इसमें मंत्री कश्यप ने स्थानीय परिवारजनों की अनेक समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया।



वहीं आमजन से मुलाकात के बाद देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उनका हाल चाल जाना और लोकसभा चुनाव के अनुभव को लेकर चर्चा की।

बता दें कि वनमंत्री केदार कश्यप लगातार लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त थे। छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार किया। पीएम मोदी जी के दस वर्षों में हुए कार्यों को लोगों को जानकारी दी। उनके जीवन में आए बदलाओं को अनुभव कराया। इन विकास कार्यों की बदौलत तीसरी बार माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनाने अपील की। वन मंत्री छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा में भी चुनावी कमान संभाला। यहां कई रैलियां की और छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह डबल इंजन की सरकार बनाने आव्हान किया।
-/-

Share
पढ़ें   चेहरे पे आई मुस्कान : वन मंत्री अकबर द्वारा कवर्धा और पिपरिया नगरीय निकाय के हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, हितग्राहियों के चेहरे में आई मुस्कान, मंत्री अकबर बोले : "राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed