25 May 2025, Sun 5:38:58 PM
Breaking

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली में समाचार समूह भारत 24 के कार्यक्रम “सुपर इंडियन्स 2024” में होंगे शामिल




प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 मई 2024

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बुधवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। श्री साव यहां भारत 24 न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेताओं का होगा साक्षात्कार।

गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री श्री साव लगातार लोकसभा एवं ओडिशा विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने ओडिशा में कई दिनों तक प्रवास किया। कालाहांडी और संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली की। दोनों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया।
…..   ……

Share
पढ़ें   CM जायेंगे दंतेवाड़ा : वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने थोड़ी देर में होंगे रवाना, कर्नाटक दौरा रद्द कर CM जा रहे दंतेवाड़ा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed