12 Mar 2026, Thu
Breaking

वनमंत्री केदार कश्यप ने की कवर्धा पहुँचकर पीड़ित परिवारों से भेंट, कहा – सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, की जाएगी हरसंभव मदद

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा/ रायपुर, 22  मई 2024

कवर्धा में कुकदूर थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आज छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ग्राम सेमरहा पहुँचकर पीड़ित परिवारों से भेंट किये।केदार कश्यप ने सड़क दुर्घटना को लेकर कहा की यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है और निश्चित तौर पर जो क्षति हुई है। उस क्षति को कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यहां सभी हमारे आदिवासी समाज के भाई बहन हैं। हम यहां पर मंत्री होने के नाते नहीं बल्कि सामाजिक होने के नाते हम उपस्थित हुए हैं। यहां हमारे समाज के सभी लोगउपस्थित हैं और हमारे यहां के विधायक जी भी यहां पर उपस्थित हैं।


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने भी संवेदना प्रकट किया है। प्रधानमंत्री जी राष्ट्रपति जी ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा हमारी कोशिश रहेगी की सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ इनको दिया जाए और उनके परिवार के आर्थिक दृष्टि से मदद की जाए। बच्चों के लालन पालन के दृष्टि से, उनके शिक्षा-दीक्षा को लेकर सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।



*सुरक्षा व्यवस्था का रखें ध्यान,लापरवाही नही बरते*

केदार कश्यप ने कहा कि हम इस बात की कोशिश करेंगे की इस तरह से घटना दोबारा ना घटित हो और जो क्षेत्र में जाकर तेंदूपत्ता तोड़ने का काम करते हैं वहां के लिए निर्देश लेकर के आएंगे और यह तो यहां पर चलन में है। यहां से निकल करके दूसरे स्थान पर जाकर तेंदूपत्ता तोड़ते हैं। तेंदूपत्ता आदिवासी समाज के जीविका का बहुत बड़ा माध्यम है और हम लोगों का तो जीवन जंगल पर आधारित है, वन उपज पर आधारित है। भाजपा सरकार ने तो उचित मूल दिया है और कोशिश होगी कि हम उनको और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं।

Share
पढ़ें   CG के नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सलियों का ‘मौत का जखीरा’ बरामद; रॉकेट लॉन्चर-मोर्टार समेत भारी विस्फोटक मिला

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed