12 Mar 2026, Thu
Breaking

अमलेश्वर में पं प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 26 से : रायपुर से होकर आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कथा स्थल तक पहुंचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22मई 2024

मशहूर कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। कुरूद में शिवपुराण कथा करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी है। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के पीने के लिए पानी कई जगहों पर शावर सिस्टम भी लगाए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुये डाॅक्टरों की टीम भी सभा स्थल में मौजूद रहेगी।

अमलेश्वर थाना के सामने मुख्य मार्ग पर कथा का आयोजन किया जाएगा। 26 मई से 2 जून तक कथा चलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कथा में प्रदेश के साथ साथ अन्य जिलों से भी भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचेगे। कथा स्थल में किसी तरह का तनाव न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 26 मई को रायपुर आएंगे। रायपुर के महादेव घाट से एक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक पहुंचेगी और 27 मई से कथा की शुरुआत होगी।

रायपुर से होकर आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
अमलेश्वर में होने वाली कथा में रायपुर से होकर आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है अत: इस श्रद्धालुओं के सुगमता व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग निर्धारित किया गया है…

अमलेश्वर कथा स्थल-खुड़मुड़ा नदी पुल-काठाडीह मार्ग-भाठागांव चौक, रायपुर।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

अमलेश्वर कथा स्थल-एम.टी.वर्कशॉप रोड-ग्राम भोथली-मगरघटा-परसदा-कुम्हारी चौक-टाटीबंध, रायपुर।

अपील: श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल अमलेश्वर आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गो का उपयोग करें।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed