8 Mar 2026, Sun
Breaking

2019 में बिलासपुर लोकसभा में मिली जीत को यादकर उपमुख्यमंत्री साव हुए भावुक, पत्र जारी कर जताया जनता का आभार

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 मई 2024

सरल और सहज स्वभाव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 मई (गुरुवार) के दिन 5 वर्ष पूर्व 23 मई 2019 के दिन बिलासपुर लोकसभा चुनाव में मिली जीत को यादकर बेहद भावुक हुए। आज ही के दिन श्री साव सांसद के रूप में निर्वाचित हुए थे। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें 1 लाख 41 हजार मतों का अपार स्नेह देकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में भेजा था। इस जिम्मेदारी का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। संसद में उनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत रही। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े 372 प्रश्न किए, जो छत्तीसगढ़ के सांसदों में सबसे अधिक है।



श्री साव के जनहित के कार्यों को देखते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उनके लिए यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसे आसान बनाया। कार्यकर्ताओं के साथ कड़ा संघर्ष किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ी। इसके बाद पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। लोरमी के परिवारजनों ने अपने नेता को ऐतिहासिक 45,891 मतों से जिताकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनीं। और पार्टी ने श्री साव को उपमुख्यमंत्री  की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जनता का मान बढ़ाया। 


आज 5 साल बाद जब पीछे मुड़कर 23 मई 2019 का दिन देखता हूं तो मुझे बिलासपुर लोकसभा के आमजन से मिला स्नेह और आशीर्वाद याद आता है। यह दिन मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ परिवारजनों का प्यार मेरे लिए अनमोल है, यह मुझे नई ऊर्जा देती है। इसी तरह का स्नेह आप सबका मिलता रहे, ऐसी कामना करता हूं।

Share
पढ़ें   धारा 144 का उल्लंघन ! : धारा 144 के बावजूद किया गया चंगाई सभा का आयोजन, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, विहिप जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने SSP के सामने जताया विरोध

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed