7 Mar 2026, Sat

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : अवैध उत्खनन व परिवहन करते 52 वाहनों पर कार्रवाई, 16 लाख 48 हजार से अधिक का लगा अर्थदण्ड

प्रमोद मिश्रा

राजनांदगांव , 28 मई 2024।

जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है।


जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते हुए 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। रेत के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।



ईट के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए और 3 लाख 7 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते हुए 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

Share
पढ़ें   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार चुनावी अभियान जारी, छत्तीसगढ़ से पहुँची महिला कार्यकर्ताओं का धुंआधार प्रचार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed