7 Mar 2026, Sat

बढ़ती गर्मी के चलते सीएम साय का लोगों से आग्रह : आवश्यक सावधानी बरतें; अपना ख्याल रखें, जारी किया वीडियो सन्देश


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 30 मई 2024

प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है।

https://x.com/vishnudsai/status/1796140274558591010?s=48



श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल Xपर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

आप सभी से मेरा आग्रह है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से सावधानी से निकले, धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांधें, पानी अधिक मात्रा में पियें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पियें, छायादार जगहों पर रहें, लू लगने या तबियत ख़राब होने की स्थिति में तत्काल अस्पताल जाएं। क्योंकि सावधानी में ही समाधान है। धन्यवाद। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव के जारी रहने की बात कही है। जिसके चलते सीएम साय ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Share
पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात: अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा शुरू, 2,695 करोड़ की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.