11 Mar 2026, Wed
Breaking

भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत का पूर्ण विश्वास: सप्तशती हवन पाठ व मन्त्रोंपचार कर 400 सीटें प्राप्ति कि कामना

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 3 जून 2024। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने देश  के आमचुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग के  400 पार सीटों के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सप्तशती हवन पाठ का धार्मिक आयोजन किया हैं।  काली मंदिर आकाशवाणी चौक में सप्तशती हवन पाठ में 5 महाजनों के गगनचुम्बी मन्त्रोंपचारो से स्थानीय वातावरण धार्मिक सकारात्मकता से ओत प्रोत बना रहा हैं। इस हवन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश व जिले के नेता व कार्यकर्तागण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने धार्मिक विधान से अनुष्ठान  कर देश में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक  गठबंधन के 400 से अधिक सीट प्राप्त कर एक बार फिर से जनहितैषी सरकार बनाने की कामना कर विश्वास जताया हैं।

इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि देश की जनता ने चुनाव से पूर्व ही मन बना लिया था कि वे पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते है। जिसका अंदाजा चुनाव से पूर्व व चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में बने वातावरण से लगाया जा सकता है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकार्ड तो बना ही रहे है। साथ ही भाजपा नीत राजग के 400 से अधिक सीट जीतने का भी एक अभूतपूर्व रिकार्ड बनने जा रहा है। जो देश की जनता का कर्मवीर नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद है। वहीं हम भाजपा की 4 जून को होने वाले ऐतिहासिक जीत के लिए शहर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में महायज्ञ अनुष्ठान किया हैं ईशवर से कामना करने जा रहे हैं। जिसमें आराध्य से आमजन के जीवन में ख़ुशी  होने के साथ ही विकसित भारत की संकल्पना को भी पूरा करने का आशीर्वाद प्राप्त करना है। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कहते हैं कि भाजपा डर से पूजन हवन कार्यक्रम कर रही हैं, काग्रेसी ये भूल गए कि वे इस तरह का बयान देकर भारतीय सनातन का विरोध कर रहें हैं। क्योंकि हमारी भारतीय परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के लिए पहले पूजन कार्य किया जाता हैं। चूकि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सत्रवहे चुनाव के बाद पुन: एक स्थाई सरकार आने जा रही हैं। जिसके लिए हम पूजन कार्य कर रहें हैं। कॉंग्रसियों के इसी तरह के बदजुबानी के लिए हुआ जनता उन्हें लगातार चुनाव में हरा रही हैं। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि देश को पिछले दस वर्षों में एक मज़बूत नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी मिले तो मज़बूत सरकार के रूप में राष्ट्रीय जानतान्त्रिक गठबंधन कि  सामूहिक एकता रूपी दल प्राप्त हुई हैं। निश्चित ही आगामी 4 जून को फिर से  भाजपा कि सरकार आने के  बाद देश कि जनता प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनेंगे। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन में
भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छगन मुदंडा,अंजय शुक्ला,अनूप खेलकर,कमल रंधावा,संगीता जैन,प्रकाश गौली,रवि वलेचा,पियुष परिहार,सुधीर चौबे,मीना सेन,माया शर्मा,गायत्री नवरंगे,सरोज साहू,मनोज खोडिया, संजय सिंग,अमर परिहार,दादू कुर्रो,बादशाह, सूरज ठाकुर शिव श्रीवास सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने महाकुल यादव समाज के श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में लिया हिस्सा: वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख और इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु 2.75 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed