8 Mar 2026, Sun
Breaking

लगातार तीसरी बार मोदी सरकार : पीएम बोले- यह रुकने-थमने का समय नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी जंग

प्रमोद मिश्रा

नईदिल्ली, 05 जून 2024
लगातार तीसरी बार राजग के स्पष्ट बहुमत से साथ जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कर दिया है कि पिछले 10 सालों से जारी जनकल्याणकारी, महिला सशक्तिकरण और विकास की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह रूकने का, थमने का समय नहीं है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचारियों को मिल रहे राजनीतिक समर्थन पर चिंता जताते हुए साफ किया कि तमाम चुनौतियों के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


पिछली बार की तुलना में कम सीटें मिलने पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने अकेले जितनी सीटें जीती हैं, उनकी सीटें एकजुट विपक्ष भी नहीं जीत नहीं पाया। कांग्रेस को आइना दिखाते हुए प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा और सहयोगी दलों की जीत का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है और हालात यह है कि उनके उम्मीदवारों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने केरल में पहली बार एक सीट पर जीत को कई पीढिय़ों से कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम बताया। चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष के लगातार हमलों के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत की साख में चार चांद लगाने वाला बताया। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि यह जनादेश पिछले 10 सालों से उनके नेतृत्व में राजग सरकार की नीतियों के प्रति जनता का समर्थन है। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे और एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे नेताओं की एकजुटता और उन्हें मिल रहे राजनीतिक समर्थन के प्रति चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे नेताओं के महिमामंडन और निर्लज्ज समर्थन से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कठिन हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, डीबीटी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोकने में सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने राजग की तीसरी बार की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 1962 के बाद पहली बार लगातार दो बार सत्ता में आने के बाद तीसरी बार जीत मिली है।प्रधानमंत्री ने बिहार और आंध्रप्रदेश में राजग के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को दिया।

पढ़ें   CM भूपेश ने बोला बीजेपी पर हमला : सीएम भूपेश ने कसा बीजेपी पर तंज : " BJP को सत्ता चलाना नहीं आता, केवल झगड़ा करा सकते हैं, आग लगवा सकते हैं....नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़े, फिर हम आते हैं..."



अपनी मां के निधन के बाद पहली बार चुनावी जीत को अपने लिए भावुक पल बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान माताओं और बहनों से मिले प्यार ने मां की कमी महसूस नहीं करने दी।उन्होंने भरोसा दिया कि उनकी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रहेगी। अपेक्षाकृत कम बहुमत के कारण तीसरे कार्यकाल में बड़े फैसलों के प्रति लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी बड़े फैसलों का दौर जारी रहेगा। इसका नया इतिहास बनेगा और यह मोदी गारंटी है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण के लिए अथक परिश्रम का भरोसा दिया। दुनिया की मौजूदा समस्याओं के समाधान में भारत की अहम भूमिका रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रूकने और थमने का समय नहीं है और वे सभी राज्यों को साथ लेकर इसके लिए काम करेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed