27 Apr 2025, Sun 4:46:58 AM
Breaking

Rahul Gandhi Bail : राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली राहत, बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

प्रमोद मिश्रा

बेंगलुरु, 7 जून 2024|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत से राहत मिली है। अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी। भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा मुख्यधारा के समाचार पत्रों में ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने के मामले में कांग्रेस नेता को कोर्ट ने जमानत दे दी। डीके सुरेश की सुरक्षा पर राहुल गांधी को जमानत दे दी गई है।

 

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के अपने शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। न्यायाधीश के एन शिवकुमार ने गांधी को 7 जून को बिना किसी चूक के अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

Share
पढ़ें   यातायात जाम से मिलेगी राहत: ई-रिक्शा और ऑटो की बढ़ती संख्या पर परिवहन सचिव ने की वर्चुअल बैठक, मॉनिटरिंग और रेगुलेशन पर बनी रणनीति!

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed