10 Jun 2025, Tue 5:09:25 PM
Breaking

CG में हुई मानसून की एंट्री :  अगले 5 दिन बारिश की चेतावनी, तय समय से पहले पहुंचा मानसून

प्रमोद मिश्रा

सुकमा, 8 जून 2024|

छत्तीसगढ़ में सुकमा से मानसून की एंट्री हो गई है। अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया किया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने के का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में16.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं। कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

Share
पढ़ें   BJP विधायक दल की बैठक : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बोला सरकार पर हमला, चंदेल ने कहा - 'प्रदेश में धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्टान्तरण हो रहा है'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed