10 Mar 2026, Tue
Breaking

बिहार, बंगाल, MP समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होगा उपचुनाव : रायपुर दक्षिण सीट पर अभी नहीं होगा उपचुनाव, जाने क्या है वजह

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 11 जून 2024

Election Commission ने विधानसभा उपचुनाव 2024 का ऐलान किया है। जिसके अनुसार दस जुलाई 10 जुलाई को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे। फ़िलहाल  रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का नाम जारी नोटिफिकेशन में नहीं है।

लेकिन  रायपुर लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए है। अब वे सांसद बन गए है। जिसकी वजह से रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव होना है। अब कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव होंगे। तारीख का ऐलान जल्द होगा।

इसकी वजह यह है कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक अपनी  रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा नहीं दिया है। 18 जून को आधी रात तक वे विधायक के पद से त्यागपत्र दे सकते हैं।


जानकारों का कहना है इस तय समय सीमा तय दोनों में एक पद न चुनने पर किसी भी व्यक्ति की नए पद पर चयन स्वयमेव खत्म हो जाता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अग्रवाल को जगह न मिलने के बाद उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है।

सोशल मीडिया पर प्रदेश की जनता व उनके अनुयायियों के तीखे कमेंट पढ़े जा सकते हैं। अग्रवाल का बुधवार को रायपुर लौटने की प्लान है। बात न बनी तो भविष्य को लेकर कदम उठाएंगे। आयोग के मुताबिक बिहार की रूपाली, पं. बंगाल की रायगंज,रानाघाट दक्षिण, बागदा व मानिकलता, तमिलनाडु की विक्रवंडी सीटों पर उपचुनाव होंगे।

मानसून सत्र की भी तैयारी, जुलाई मध्य में होगा

अग्रवाल संसदीय कार्य मंत्री भी हैं। इस वजह से लोकसभा चुनाव में सीएम व अग्रवाल के व्यस्त रहने पर जुलाई में संभावित विधानसभा के पावस सत्र की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। अगर वे त्यागपत्र देते हैं तो सीएम विष्णुदेव साय को नया संसदीय कार्य मंत्री ढूंढना होगा। या इसका प्रभार वे किसी मंत्री को दे सकते हैं।

बताते हैं कि मानसून सत्र 15 जुलाई से प्रारंभ हो सकता है। इसके लिए अधिसूचना 14-15 जून को जारी हो सकती है। सीएम और अग्रवाल दिल्ली में हैं। दोनों के लौटने पर चर्चा के बाद सीएम फाइल पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। फिर इसे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को जानकारी के लिए भेजा जाएगा।

Share
पढ़ें   BJP पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का तंज, कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी अपने मानसिक संक्रमण से बाहर नहीं आ पा रही है भाजपा- मोहन मरकाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed