11 Mar 2026, Wed
Breaking

ओडिशा में पहली बार BJP सरकार : PM मोदी की मौजूदगी में मोहन माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; दो डिप्टी CM भी बने

प्रमोद मिश्रा

भुवनेश्वर, 12 जून 2024

ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है. आदिवासी नेता और चार बार के विधायक मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रवाती परिदा (Pravati Parida) और केवी सिंह देव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, एमपी के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत BJP के कई नेता शामिल हुए. मोहन माझी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए.

कौन हैं मोहन माझी?
मोहन माझी ओडिशा के क्योंझर विधानसभा से चार बार के विधायक हैं. मोहन माझी के अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1997 में सरपंच के तौर पर की थी. इसके बाद वह साल 2000 में ही राज्य की क्योंझर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने. इससे पहले वह 2009 और 2019 में भी इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं. मोहन माझी की पहचान ओडिशा के आदिवासी नेता के तौर पर है. इस बार हुए विधासनचुनाव में मोहन चरण माझी ने 47.05 प्रतिशत वोट हासिल किए और क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.

पढ़ें   मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल: दिल्ली से रायपुर तक सफर, धमतरी में वार्षिकोत्सव 'अनुभव 2K24' में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम...

माझी ने बीजू जनता दल (BJD) की मीनू माझी को हराया, जिन्हें 40.84% वोट मिले. मोहन चरण माझी की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो वह लॉ ग्रेजुएट हैं. उन्होंने साल 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से BA किया. इसके बाद साल 2011 में उन्होंने ढेंकनाल लॉ कॉलेज, उत्कल यूनिवर्सिटी से LLB में पोस्ट ग्रेजुएट हुए.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed