11 Mar 2026, Wed
Breaking

सत्ता जाने से कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट, बलौदाबाजार की घटना पर कांग्रेस कर रही राजनीति : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जून 2024

कांग्रेस जांच दल के बलौदाबाजार घटना स्थल जाने पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस बलौदाबाजार जैसी घटना पर भी राजनीति कर रही है। यह बेहद शर्मनाक है। जबकि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले कलेक्टर-एसपी को हटाया गया, फिर दोनों को सस्पेंड किया गया। मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, धरना स्थल में कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इन नेताओं का वहां क्या काम था? दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है।


श्री साव ने कहा कि, सत्ता जाने के बाद कांग्रेस नेताओं में भारी बौखलाहट है। ये लोग अपनी राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसे जनता जान चुकी है। वहीं सरकार पूरी तरह से सजग है, छत्तीसगढ़ में किसी भी कीमत पर अराजकता और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, सरकार ने बलौदाबाजार घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जांच करेगी और 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। सरकार छत्तीसगढ़ की शांति और कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से सजग है।
…….   ………

Share
पढ़ें   बंद रहेंगे विद्यालय ! : बलौदाबाजार जिले में 23 तक बंद रहेंगे विद्यालय, कलेक्टर कुछ ही देर में जारी कर सकते है आदेश, पढ़ें जरूरी खबर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed