8 Mar 2026, Sun

बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर : मंत्री पद से दिए इस्तीफे को राज्यपाल ने किया मंजूर, 19 जून को दिया था इस्तीफा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 जून 2024

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Share
पढ़ें   जनमत के खिलाफ अग्निवीर भर्ती शुरू करना देश विरोधी कदम, मोदी सरकार की अग्निपथ योजना से सेना और युवा दोनों के भविष्य को खतरा:- PCC चीफ मोहन मरकाम

 

 

 

 

 

You Missed