12 Mar 2026, Thu
Breaking

गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाने का कांग्रेस ने किया विरोध, शैलेश पांडे ने कहा -बरसात में गरीबों की झोपड़ी न तोड़ी जाए।

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 22 जून 2024।

चांटीडीह मेलापारा में दूसरे दिन भी गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। गरीबों की झोपड़ी में बेदर्दी के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता निगम की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे और पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने सीधे आरोप लगाया की डबल इंजन की सरकार ने सत्ता पाने के लिए वोट तो ले लिया सत्ता में आते ही  गरीबों को बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले तो झूठे वादे फिर उन्हें बेघर कर दिया। भाजपा ने पहले वोट ले लिए फिर बेघर कर दिया।

आज चांटीडीह मेलापारा  में एक महिला अपना  टूटता  आशियाना देख बार-बार बेहोश हो रही थी।  पूर्व विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी कांग्रेस पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों से सवाल जवाब किया । निगम अधिकारियों को जमकर  खरी खोटी भी सुनाई। पूर्व विधायक शैलेश पांडे तथा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मेलापारा में सैंकड़ों ऐसे परिवार है जिन्हें विस्थापित नहीं किया गया है मकान नहीं दिया गया और उनके झोपड़ी को तोड़ दिया गया। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने निगम अधिकारियों के समक्ष मांग रखी है कि यहां पर गरीब परिवारों का जो विस्थापन किया जा रहा है वह विस्थापन बरसात में ना किया जाए।  बरसात में विस्थापन करके जानवरों जैसा व्यवहार भारतीय जनता पार्टी की सरकार मासूम गरीबों पर कर रही है। बारिश में तोड़फोड़ की कार्रवाई न की जाए 3 महीने का टाइम बरसात समाप्त होने के लिए दिया जाए । मेलापारा  चांटीडीह मैं रहने वाले गरीब परिवारों को जहां विस्थापन किया जा रहा है वहां की सुविधा  सही रखी जाए । बिजली ,पानी ,सफाई जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह होना चाहिए। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने निगम अधिकारियों से यह भी कहा है कि विस्थापन के पहले अधिकारियों ने जो वादा किया था , यहां रहने वाले परिवार के सब लोगों को मकान दिया जाएगा । वह वादा सरकार निभाए। जिन्होंने पूर्व में सहमति नहीं दी थी उन्हें भी मकान का आवंटन किया जाए।  पूर्व विधायक श्री पांडे ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि शहर विधायक अमर अग्रवाल  कहां है, बेलतरा विधायक से सवाल किया सुशांत शुक्ला क्यों बुलडोजर चल रहा है जब से भाजपा आई है तब से गरीब लोगों पर ही बुलडोजर चलाया जा रहा है । बिलासपुर में गरीबों पर अत्याचार बीजेपी की सरकार क्यों कर रही है अगर इसका जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस आगे बड़ा आंदोलन  करेंगी। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा है कि जिस तरीके से बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के समय में बुलडोजर की रैली निकाली गई थी, उस समय कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि यह बुलडोजर गरीब जनता की झोपड़ी को तोड़ने के काम आएगा।  लोकसभा चुनाव के होते ही यह जो घटना घटी है चांटीडीह मेलापारा में गरीब लोगों की जो झोपड़ी तोड़ी गई है और वह भी बरसात में तोड़ी गई है यह इस घटना का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के ऊपर अत्याचार कर रही हैं । कांग्रेस ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि जिन लोगों का घर तोड़ा है उनको पूरी विस्थापन सड़क ,बिजली ,नाली , सभी सुविधायुक्त करके दिया जाए और अगर परिवार में एक से ज्यादा लोग हैं और यदि कोई पैसा नहीं जमा कर पाया है तो उसको भी मकान का आवंटन किया जाए।   नगर निगम प्रशासन को कांग्रेस के पार्षदों तथा संगठन पदाधिकारी ने  कहा है और आने वाले दिनों में हम कांग्रेस पार्टी और पार्षदों के माध्यम से खुद का सर्वे करेंगे और यदि कोई वंचित रह जाएगा तो उन्हें भी आवास दिलाने का काम करेंगे।  और अभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जिन लोगों का मकान अभी तोड़ा नहीं है उन लोगों को बरसात में ना तोड़े।  क्योंकि बरसात में पक्षी भी अपने बच्चों का घोंसला बनाता है तो गरीब लोग। विजय केसरवानी ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि किसके इशारे पर, कौन है बुलडोजर वाले बाबा ,जिनके कहने पर गरीबों पर झोपड़ी तोड़ी जा रही है। आज पूर्व विधायक जब मेल पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला बार-बार बेहोश हो रही थी और अपने मकान को नहीं तोड़ने की गुहार लगा रही थी। कांग्रेस नेताओं ने महिला को किसी तरह समझाया। मौके पर ब्लैक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद साहू, झगर राम सूर्यवंशी,कांग्रेस पार्षद श्याम पटेल ,मनीष गढ़ेवाल, राम प्रसाद साहू ,बजरंग बंजारे ,महेंद्र , पुष्पेंद्र मिश्रा सं,ध्या तिवारी ,अमित सिंह ,अमित भारते, नंदिनी दरवे, साखन  दर्वे, नवल किशोर सोनी ,नंदकुमार साहू,राजेंद्र  साहू ,पूर्णानंद चंद्रा लक्ष्मी, रामकुमार यादव, बिट्टू वाजपेई  के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने मौके पर पहुंचे और निगम कार्रवाई का विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस पार्षद दल फिर से मौके पर जाएगा और जहां प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया गया है वहां भी मौके पर निरीक्षण करेंगे।

Share
पढ़ें   CG BIG BREAKING: मंत्री और शीर्ष अधिकारियों से मंत्रालय में सीधे नहीं मिल पाएंगे अधिकारी और कर्मचारी, अपने विभागीय अधिकारी से लेनी पड़ेगी अनुमति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed