8 Mar 2026, Sun

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन : 27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम; संजय श्रीवास्तव होंगे समिति के संयोजक,अशोक बजाज, भरत सिसोदिया,उपकार चंद्रकार सदस्य



प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 जून 2024

लगातार तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर एवं एनडीए की सरकार, मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने पर भाजपा पूरे देश में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु बनाई गई समिति में छत्तीसगढ़ से बनाई गई समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा  में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम रखा जाएगा।प्रत्येक विधानसभा में 2000 से ज्यादा मतदाताओं के सम्मेलन संचालित कर उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा।


श्री श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा जी के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है एवं इसमें विकसित भारत ,भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी जी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी एवं इन कार्यों हेतु बनाई गई समिति  में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया एवं उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है एवं सदैव उनका धन्यवाद करती है साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है इसीलिए ही भारत देश की जनता ने ,देश के करोड़ों मतदाताओं में लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया सारे विरोधी एक हो गए ,लेकिन फिर भी जनता ने तीसरे बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया ,राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।

Share
पढ़ें   निर्माणाधीन कार्यों का समीक्षा : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का समीक्षा करने 'राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों' का छत्तीसगढ़ दौरा..प्रदेश के विभिन्न जिलों के सड़कों की गुणवत्ता का करेंगे जांच

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed